मुरादाबाद, अगस्त 27 -- क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस उपलक्ष्य में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी निर्माण प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक आयोजन किया। बच्चों ने विभिन्न रंगों, सजावटी वस्तुओं एवं आकर्षक सामग्रियों का प्रयोग कर सुंदर और रंग-बिरंगी राखियां तैयार कीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सीबी जदली ने कहा कि विद्यालय में आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं केवल बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, कल्पनाशक्ति, धैर्य, सौंदर्यबोध और कार्य को स्वयं करने की भावना भी विकसित करती हैं। यह भी पढ़ें- Sasaram News: राखी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा यह भी पढ़ें- Mathura News: चौधरी नरोत्तम सिंह इंटरनेशनल स्कूल में राखी प्रतियोगिता का आयोजन यह भी प...