प्रयागराज, अगस्त 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रक्षाबंधन पर प्रयागराज आने वाली ट्रेनों में भीड़ शुक्रवार सुबह पहुंचने वाली ट्रेनों में दिखी। कई यात्री आरक्षित टिकट होने के बावजूद स्लीपर और एसी कोच में घुस गए। महानंदा एक्सप्रेस के एस-1 कोच में आरक्षित सीट पर कब्जा होने की शिकायत यात्री विशाल मिश्र ने रेलमंत्री से एक्स पर की। उनकी सीट पर यात्रियों ने कब्जा कर लिया था। वहीं सिविल लाइंस के एके श्रीवास्तव उज्जैन से प्रयागराज आने के दौरान एसी कोच में बिना टिकट यात्रियों के घुसने पर परेशान हुए।अब रेलवे की असली परीक्षा रविवार को होगी। सबसे ज्यादा दबाव 30 अगस्त को वापसी की ट्रेनों में है। यह भी पढ़ें- गुजरात और बिहार लौटने वालों के लिए ट्रेनों के फेरे बढ़ाए प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली दोनों वंदे भारत में 225 से अधिक वेटिंग है, जबकि राजधानी ...