संभल, अगस्त 28 -- संभल। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने की चाह में बहनों को सफर की तमाम दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। शुक्रवार को शहर की सड़कों पर कहीं बहनें पैदल ही भाइयों के घर की ओर जाती दिखाई दीं तो कहीं वाहन के इंतजार में घंटों खड़ी रहीं। त्योहार की खुशी चेहरे पर थी, लेकिन सफर की परेशानी भी साफ नजर आई। शहर के चौधरी सराय, चंदौसी चौराहा समेत कई प्रमुख स्थानों पर महिलाएं वाहनों के इंतजार में खड़ी दिखाई दीं। वाहनों में भीड़ अधिक होने के कारण कई महिलाओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जिन महिलाओं को समय पर वाहन नहीं मिला, उन्होंने पैदल ही अपनी राह पकड़ ली।रक्षाबंधन यह भी पढ़ें- Deoria News: बहनों के उत्साह के आगे रोडवेज बस पड़ी कम, परेशान दिखीं महिलाएं पर घर जाने वाली महिलाओं की भीड़ रोडवेज बस अड्डे पर भी नजर आई। बड़ी संख्या में महिला...