संभल, अगस्त 29 -- संभल। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को संभल रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का संदेश दिया गया। यात्री मालकर अधिकारी योगेन्द्र कुमार यादव, आरएम पीतलनगरी डिपो रिजवान और स्टेशन प्रभारी रोडवेज नवीन गुप्ता ने अपनी टीम के साथ बस अड्डे पर पहुंचकर रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर महिलाओं को रोडवेज की निःशुल्क यात्रा सुविधा के बारे में जानकारी दी। महिलाओं के साथ एक समवर्ती पुरुष के लिए भी निःशुल्क यात्रा की जानकारी यात्रियों को दी गई। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। बस के दरवाजों पर लटककर यात्रा न करने की हिदायत दी गई। यह भी पढ़ें- Gonda News: गोंडा : रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री बस सेवा, सम्मान और सुरक्षा पर जोर यात्रियों को सुरक्षित य...