अमरोहा, अगस्त 20 -- रक्षाबंधन पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, बाजार की रौनक बढ़ती जा रही है। जगह-जगह राखी की दुकानें सज गई हैं। रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां बहनों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। खरीदार भी पर्व की तैयारियों में जुट गए हैं और राखियों की खरीदारी कर रहे हैं। रक्षाबंधन पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व में एक सप्ताह का समय शेष है। जिसके चलते बाजार में राखियों की खरीदारी के लिए दुकानें सजने लगी हैं। रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। वहीं भाई भी बहन की रक्षा का संकल्प लेते हुए स्नेह व आशीर्वाद देते हैं। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन : राखियों से सजीं दुकानें, खरीदारी में जुटे लोग जिन बहनों के भाई रोजगार या अन्य कारणों से दूसरे शहरों में रहते हैं और रक्षाबंधन पर घर नहीं आ...