राखियों पर महंगाई की मार, सोने में कैरेट और चांदी में वजन गिरा
मेरठ, अगस्त 19 -- मेरठ। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई सजाने के लिए बहनों की पसंद इस बार महंगाई के असर में बदलती नजर आ रही है। सोने और चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते सर्राफा बाजार में लाइटवेट राखियों की मांग और तैयारियां बढ़ गई हैं। कारोबारियों ने ऐसी राखियां तैयार कराई हैं, जिनमें डिजाइन और आकर्षण बरकरार रखते हुए सोने की शुद्धता और चांदी का वजन कम किया गया है। सोने की कीमतों में तेजी का असर सोने की राखियों पर सबसे अधिक दिखाई दे रहा है। महंगी राखियों की कीमत कम रखने के लिए बाजार में अब नौ कैरेट और 14 कैरेट सोने की राखियां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। पहले 18, 22 एवं 24 कैरेट की राखियां तैयार कराते थे। अब कैरेट कम करके राखियां तैयार कराई है। इससे ग्राहक अपनी पसंद और बजट के हिसाब से राखी खरीद सकेंगे。 यह भी पढ़ें- Gurgaon News: शहर में रक्षाबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.