घाटशिला, अप्रैल 7 -- जादूगोड़ा । जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राखा कॉलोनी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पुराने भवन के समीप मंगलवार को एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वही शव को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बारे मे जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शव की पहचान यूसील कर्मी संजय श्रेष्ठ के पिता रोहिणी दिबर के रूप में हुई है। कहा की शरीर में काफ़ी जख्म की निशान है। मामले की जाँच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...