राखा की बेटी रनिता हप्पड़गड़ा को कपिल देव ने किया सम्मानित
घाटशिला, अगस्त 17 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। जादूगोड़ा के राखा कॉपर क्रिकेट एसोसिएशन की उभरती महिला क्रिकेट खिलाड़ी एवं झारखंड महिला क्रिकेट की अंडर-15 टीम की सदस्य रह चुकीं रनिता हप्पड़गड़ा के लिए स्वतंत्रता दिवस का दिन बेहद खास रहा। 15 अगस्त को आधुनिक पावर लिमिटेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं महान क्रिकेटर कपिल देव ने रनिता को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। कपिल देव जैसे दिग्गज क्रिकेटर के हाथों सम्मान मिलना रनिता के लिए गौरव का क्षण रहा। इस सम्मान से न केवल रनिता बल्कि उनके परिवार, राखा कॉपर क्रिकेट एसोसिएशन और पूरे ग्रामीण क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- कपिल देव के हाथों सम्मानित हुईं जादूगोड़ा की महिला क्रिकेटर रनिता हप्पड़गड़ा ग्रामीण क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.