राखडीह की मुख्य सड़क बदहाल, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
जमशेदपुर, जून 6 -- पटमदा प्रखंड के बेलडीह गांव से राखडीह होते हुए धोबनी बंगाल बॉर्डर तक जाने वाली पक्की सड़क की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है। करीब दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की असली स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की बदहाली के कारण सफर जोखिम भरा हो गया है। पीएमजीएसवाई सड़क की बदहालीयह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई थी। निर्माण के कुछ ही वर्षों बाद सड़क उखड़ने लगी और अब पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। लोगों का आरोप है कि नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.