चंदौली, अप्रैल 10 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मसोई गांव में श्री वत्सेश्वर महादेव सेवा समिति की ओर से आयोजित सप्त दिवसीय श्रीशिव महापुराण कथा के पंचम दिवस पर कथा वाचक शिवम शुक्ला जी ने भगवान शिव विवाह की कथा सुनाया। भगवान नारायण की आज्ञा का पालन करने के लिए भगवान शिव ने विवाह किया।कथा वाचक ने बताया कि भगवान शिव के समाधि लगा लेने पर देवता ब्रह्मा जी के पास पहुंचे और कहा समाधि कैसे टूटेगी। यदि उनकी समाधि नहीं टूटी तो तारकासुर का वध कैसे होगा। इस दौरान ब्रह्मा जी ने कामदेव को भगवान शिव को समाधि भंग करने भेजा। कामदेव जैसे ही बाण चलाए शिव का तीसरा नेत्र खुल गया, जिससे कामदेव जलकर भस्म हो गए। इसके बाद देवताओं के स्तुति करने पर भगवान शिव विवाह करने की स्वीकृति दे दी। भगवान शिव की बारात में देवता, किन्नर, भूत पिचास सभी शामिल होकर हि...