बोकारो, अप्रैल 7 -- बेरमो, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की बैठक जारंगडीह स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में की गई। अध्यक्षता जारंगडीह शाखा अध्यक्ष जोगेंद्र सोनार एवं संचालन जारंगडीह शाखा के उपाध्यक्ष अशोक कुमार ओझा ने किया। मोहम्मद वकील अंसारी को संघ का कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया। रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह एवं अन्य ने माला पहनाकर स्वागत किया। रीजनल सचिव ने 8 अप्रैल को रीजनल समिति की कथारा ऑफिसर्स क्लब में होने वाली बैठक की तैयारी पर विशेष रूप से चर्चा की। कहा कि बैठक में इंडियन नेशनल माइंस वर्कर फेडरेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री झारखंड सरकार केएन त्रिपाठी, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष अभय दुबे, महामंत्री ललन चौबे, सीसीएल रीजनल समिति के सभी पदाधिकारीगण, सभी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय सचिव एवं सभी कार्यकर...