धनबाद, नवम्बर 15 -- बरोरा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के जनरल सेक्रेटरी ललन चौबे ने जमुआटांड़ हीरक निवासी राम अवतार ठाकुर को बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र संख्या-1 में उन्होंने अपने यूनियन के अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र की प्रतिलिपि सीएमडी,कार्मिक निदेशक,डीसी,एसएसपी,जीएम बरोरा एरिया, बरोरा थाना प्रभारी आदि को भी प्रेषित की गई है। बरोरा क्षेत्र एक में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ का अध्यक्ष बनने पर राम अवतार ठाकुर को संजय कुमार सिंह, रत्नेश शर्मा, अनिल सिंह, आलम अंसारी, संजय ठाकुर, टंपी आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.