बोकारो, अगस्त 22 -- गोमिया, प्रतिनिधि।मजदूरों की लंबित समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की स्वांग वाशरी प्रबंधन से वार्ता की गई। यूनियन के सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रबंधन मजदूरों की समस्याओं का अविलंब निदान करें ताकि औद्योगिक शांति कायम रह सके। शाखा सचिव बीके श्रीवास्तव एवं शाखा अध्यक्ष भैरव लाल प्रजापति ने फैक्ट्री शू, माइनिंग शू देने तथा प्राइमरी क्रशर, इंपैक्ट क्रशर, सेकेंड्री क्रशर की मरम्मत करने, पीने का शुद्ध पानी, कारखाने में लाइटिंग, आवास एवं छत की मरम्मत एवं रविवार का पैसा जो भुगतान नहीं हुआ उसे अविलंब भुगतान करने की बात कही। परियोजना पदाधिकारी बैकुंठ मोहन बाबू ने आश्वासन दिया की दुर्गा पूजा के पहले सारी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। प्रबंधन की ओर से अमित कुमार, अमन भूषण, अभिजीत महतो व अजय मंडल...