बोकारो, जून 26 -- बेरमो, प्रतिनिधि। हिन्द मजदूर सभा से संबद्ध राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के सचिव गजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने करगली स्थित जलापूर्ति विभाग का औचक निरीक्षण किया। बताया गया कि यहां पाया कि पिछले एक सप्ताह से जलापूर्ति केंद्र पर फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर का स्टॉक खत्म है। बिना किसी ट्रीटमेंट के सीधे रॉ वाटर श्रमिक क्वार्टरों में सप्लाई की जा रही है। प्रबंधन की इस लापरवाही से श्रमिकों और उनके परिवारों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं परिसर में फैली गंदगी और ऊंची झाड़ियों के कारण केंद्र किसी जंगल जैसा हो गया है, जिससे वहां कार्यरत कर्मचारियों की जान हमेशा जोखिम में रहता है। प्रबंधन को दी कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सीसीएल खुद को मिनीरत्न कंपनी कहती है, लेकिन अपने ही कर्मचारियों को श...