धनबाद, जनवरी 30 -- सिजुआ प्रतिनिधि निचितपुर टाउनशीप में शुक्रवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आगामी 12 फरवरी को होने वाली राष्टव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गयी। सम्मेलन में संगठन की स्थिति,संगठन का विस्तार, विभिन्न गतिविधि, उपलब्धी एवं भावी योजना सहित लेबर कोड व मनरेगा से उत्पन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। समारोह में यूनियन के महामंत्री एके झा ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार इन दिनो एक परिचालन चलाकर देश के धरहरों का नाम धीरे धीरे बदलने की साजिश कर रही है। जबकि इसमे से एक भी उनके द्वारा नहीं बनाया गया है। कहा कि देश के श्रमिक, मजदूर, किसानो की बदत्तर हालत के लिए केंद्र सरकार जिम्मेवार है। कहा कि केंद्र सरकार बिना किसी श्रमिक संगठनों से संवाद किये सारी परं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.