बोकारो, मई 4 -- कथारा। बोकारो के पूर्व विधायक स्व इजराइल अंसारी के पुत्र सह पूर्व जिला परिषद सदस्य सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ददई दुबे गुट के रीजनल अध्यक्ष पद पर रहे इसराफिल अंसारी बेरमो विधायक सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष कुमार जयमंगल ऊर्फ अनुप सिंह के नेतृत्व में विश्वास प्रकट करते हुए समर्थकों के साथ यूनियन सीसीएल रीजनल समिति के द्वारा 7 मई को आहूत बैठक में यूनियन की सदस्यता ग्रहण करेंगे। साथ में मजदूर नेता मो फारूक, मो जानी, इस्लाम अंसारी, मो कलीम, मो शराफत, मो जियाउल रब, वीरेंद्र नायक, बलराम गोप आदि भी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.