गिरडीह, मार्च 13 -- डुमरी, प्रतिनिधि। झामुमो नेता सह गिरिडीह के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो हत्याकांड का पुलिस ने 21वें दिन खुलासा कर दिया है। जमीन विवाद को लेकर हुई इस हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में डुमरी थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत अंतर्गत हेठटोला निवासी रेवतलाल महतो पिता स्व. डिली महतो तथा प्रदीप कुमार पिता बसंत महतो शामिल हैं। गुरुवार को निमियाघाट थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रांगामाटी-सिमराडीह जीटी रोड बाईपास के किनारे स्थित एक भूखंड पर मृतक राकेश महतो मकान का निर्माण करा रहे थे। उसी जमीन के करीब तीन डिसमिल हिस्से को लेकर पिछले करीब एक वर्ष से आरोपियों के साथ उनका विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.