नैनीताल, मार्च 29 -- नैनीताल, संवाददाता। कैलाश व्यू-वैलव्यू-जायविला उत्थान समिति तल्लीताल की वार्षिक आम बैठक रविवार को संपन्न हुई। इस दौरान पूर्व गठित कार्यकारिणी को भंगकर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें राकेश चंद्र सुयाल को अध्यक्ष और कमलेश तिवारी को महासचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा बालकृष्ण सांगुड़ी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवीन पांडे को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मुकेश जोशी (मुन्ना दा) को कोषाध्यक्ष और विनोद जोशी को उपसचिव बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष सुयाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समिति को मजबूत बनाने की दिशा में काम करने को आश्वस्त किया। बैठक में सुधीर साह को आजीवन संरक्षक, महेश चंद्र साह और कर्नल सुनील जोशी को संरक्षक नियुक्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.