गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। लोक कला और संस्कृति से समृद्ध गोरखपुर शहर जहां एक ओर विकास की सीढ़ियां चढ़ रहा तो दूसरी ओर यहां की कला देश-विदेश में गोरखपुर का मान बढ़ा रही है। अब शहर के दो कलाकारों का संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए और एक का नाम बीएम शाह पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इनमें वर्ष 2023 के लिए लोक गायन में डॉ. राकेश श्रीवास्तव और वर्ष 2024 के लिए लोकनृत्य में सुगम सिंह का चयन किया गया है। वहीं, नाट्य उन्नयन में रविशंकर खरे का नाम बीएम शाह पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। राकेश तीन दशक से कर रहे भोजपुरी की सेवागोरखपुर में जन्में डॉ. राकेश श्रीवास्तव समकालीन भोजपुरी लोकसंगीत के प्रतिष्ठित, श्लील और अकादमिक दृष्टि से सजग हस्ताक्षर के रूप में पहचान बना चुके हैं। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के पूर्व सदस्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.