जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- उज्जैन में आयोजित राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के नौवें राष्ट्रीय अधिवेशन एवं वार्षिक महासम्मेलन में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के जिलाध्यक्ष राकेश साहू को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ जिलाध्यक्ष के सम्मान-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र से नवाजा गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी गुप्ता और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश ने यह सम्मान दिया। गढ़वा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता को भी इसी सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह झारखंड के पूर्व मंत्री योगेन्द्र साहू और पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद की उपस्थिति में संपन्न हुआ। संगठन के अनुसार राकेश साहू पिछले दो-ढाई दशकों से जमशेदपुर में सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों से जुड़े रहे हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद राकेश साहू ने कहा कि यह सम्मान उनका निजी नहीं, बल्कि जमशेदपुर के समाज बं...