लखनऊ, अक्टूबर 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सीतापुर से सांसद राकेश राठौर और हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए हीरा ठाकुर को कांग्रेस के ओबीसी विभाग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। शनिवार को पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं।अगले साल प्रस्तावित विधान सभा चुनाव के पहले कांग्रेस ओबीसी वर्ग को तमाम पदों पर तैनाती देकर बड़ा संदेश देना चाहती है। दोनों नियुक्तियां इसी संदर्भ में देखी जा रही हैं। अभी शुक्रवार को ही पार्टी ने जब नए प्रदेश अध्यक्ष की कमान आराधना मिश्रा मोना को सौंपी तो उनके साथ इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष, जबकि देवेंद्र निषाद व आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया था।देवेंद्र यह भी पढ़ें- आराधना मिश्रा मोना को चुनाव से ठीक पहले यूपी कांग्रेस की कमान, क्या 27 में सचमुच होगा...