जमशेदपुर, मार्च 18 -- जमशेदपुर। टाटानगर और आदित्यपुर स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक पद पर राकेश कुमार राय की नियुक्ति का आदेश मंगलवार को हुआ है। राकेश कुमार अभी चक्रधरपुर मंडल रेल मुख्यालय में थे। बताया जाता है कि टाटानगर के सीसीआई शंकर झा का एसीएम पद पर प्रमोशन हो गया है। इससे उन्हें सीसीआई पद से हटाकर दूसरी जगह सहायक वाणिज्य प्रबंधक पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...