गाजीपुर, सितम्बर 27 -- खानपुर। सिधौना के पर्वतारोही राकेश यादव ने लद्दाख की दुर्गम पर्वत चोटियों पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अरुणाचल प्रदेश के दिरांग स्थित राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक खेल संस्थान की टीम ने महज 23 दिनों में छह हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली 20 ऐसी चोटियों का पहली बार आरोहण किया। राकेश यादव इस अभियान का हिस्सा रहे। अभियान का नेतृत्व संस्थान के निदेशक कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल ने किया। बर्फीली हवाओं, कड़ाके की ठंड और बेहद कठिन परिस्थितियों के बीच टीम ने लगातार चढ़ाई कर यह उपलब्धि हासिल की। संस्थान के अनुसार यह उसकी लगातार तीसरी विश्व रिकॉर्ड उपलब्धि है। अभियान से जुड़े दो इंडिया बुक रिकॉर्ड भी दर्ज होने की जानकारी है। राकेश की उपलब्धि से सिधौना और गाजीपुर का नाम पर्वतारोहण के क्षेत्र में नई ऊंचा...