बागपत, अप्रैल 11 -- बड़ौत। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर की गई टिप्पणी के बाद माहौल दिनभर गरमाया रहा। भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा रमाला थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में भी ले लिया। इसके बावजूद मामला तूल पकड़े रहा। शाम के समय भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत थाना रमाला पहुँच गए। यहां पर युवक द्वारा माफी मांगने के बाद नरेश टिकैत ने युवक को माफ कर दिया। पुलिस से भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की अपील की। दरअसल, थाना रमाला के बसौली गांव निवासी एक युवक पिंटू भारद्वाज द्वारा भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर अपने फेसबुक अकॉउंट के माध्यम से अभद्र टिप्पणी कर दी थी। यह टिप्पणी भाकियू कार्यकर्ताओं को रास नहीं आई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने थाना रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.