प्रयागराज, अप्रैल 8 -- प्रयागराज, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत बुधवार को नैनी के खरकौनी क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने संगठन से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। करीब एक माह पहले इस्तीफा देने वाले किसानों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास किया। टिकैत ने कहा कि संगठन छोड़ने की बात करने वाले किसानों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है, उनकी सभी समस्याओं का समाधान संगठन के भीतर ही किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अराजकतत्वों को संगठन में जगह नहीं दी जाएगी और यदि कोई ऐसे लोग शामिल हुए हैं तो उन्हें बाहर किया जाएगा। टिकैत फतेहपुर में एक वर्ष पूर्व हुए गोलीकांड में मारे गए किसानों की बरसी में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने नैनी गंजिया क्षेत्र के किसा...