मथुरा, अप्रैल 27 -- मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने शनिवार को बलदेव के गांव घड़ी सुक्खा व मंगली घड़ी में दौरा किया। उन्होंने बैठक कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया एवं किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने गढ़ी सुक्खा में तहसील महासचिव नारायण सिंह उर्फ मूला के आवास पर आयोजित भागवत महापुराण के समापन समारोह में भाग लिया। वहीं भोग प्रसादी में शामिल होकर किसानों के साथ संवाद किया। उन्होंने किसान हर संघर्ष में कार्यकर्ताओं के साथ रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने संगठन के कार्यकर्ता विक्रम सिंह परिहार के आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर शोक व्यक्त कर उनके परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार, प्रचार मंत्री गिर्राज सिंह परिहार, मीडिया प्रभारी ललित शर्मा, जिलाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.