बागपत, मार्च 31 -- बागपत। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को ओडिशा पुलिस द्वारा हिरासत में लेने का पता चलते ही जिलेभर के भाकियू कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। शाम छह बजे कार्यकर्ताओं ने जिलेभर के थानों पर पहुंचकर हंगामा-प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। चेतावनी दी जब तक राकेश टिकैत को रिहा नहीं किया जाता धरने से नहीं उठेंगे। बागपत कोतवाली पर धरना देने पहुंचे भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने बताया ओडिशा के किसान 22 मार्च 2026 से मांगों को लेकर पैदल मार्च कर राजधानी भुवनेश्वर पहुंच रहे थे। जहां सभा होनी थी। इसमें शामिल होने राकेश टिकैत भुवनेश्वर पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा किसानों के आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। ओडिशा के किसान जल, जंगल और जमीन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को ...