मैनपुरी, मार्च 31 -- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को ओडिशा के भुवनेश्वर में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर से किसानों में आक्रोश फैल गया। इसके विरोध में सोमवार की रात यूनियन के जिलाध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में दर्जनों किसान किशनी थाने पहुंचे और जोरदार नारेबाजी की। किसानों ने मांग की कि उनके नेता को तत्काल प्रभाव से रिहा किया जाए। प्रदर्शन के दौरान प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने तर्क दिया कि यह मामला न तो मैनपुरी जनपद का है और न ही उत्तर प्रदेश का, ऐसे में स्थानीय थाने पर प्रदर्शन का कोई औचित्य नहीं है। इस पर जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने स्पष्ट किया कि संगठन की ओर से प्रदेश के सभी थानों पर प्रदर्शन के निर्देश दिए गए हैं, इसीलिए वे यहां जुटे हैं। थानाध्यक्ष के सम...