मेरठ, मार्च 30 -- तहसील परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने रामराज स्थित टिकौला शुगर मिल प्रकरण और उड़ीसा में भाकियू के राष्ट्रिय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर आक्रोश जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी देते हुए मंगलवार को मवाना से एसएसपी कार्यालय तक कूच करने की घोषण की। मवाना क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने सोमवार को मवाना तहसील में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी सीओ मवाना पंकज लवानिया के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और धरना देते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.