अमरोहा, मार्च 31 -- बछरायूं। उड़ीसा में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की सूचना पर सोमवार देर शाम संगठन कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह ने कहा कि संगठन के वरिष्ठ नेता की गिरफ्तारी पूरी तरह गलत है। उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। चेतावनी दी कि जल्द उनकी रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान देशराज सिंह, सुभाष चीमा, बॉबी चाहल, जयपाल सिंह, सौबीर सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं रजबपुर थाना परिसर में भी संगठन पदाधिकारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। एसपी अमित कुमार आनंद ने सभी थाना प्रभारियों को इस ओर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.