राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं में रोष
बिजनौर, मार्च 30 -- चांदपुर। राकेश टिकैत की उड़ीसा पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की खबर से भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। आक्रोशित कार्यकर्ता चांदपुर तहसील प्रांगण में धरना देकर बैठ गए और टिकैत की जल्द रिहाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि उड़ीसा पुलिस द्वारा राकेश टिकैत को शीघ्र रिहा नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। कई कार्यकर्ता चांदपुर थाने के प्रांगण में भी पहुंचे और धरना-प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान अशोक कुमार, हरीराज सिंह, मोहम्मद याकूब, जसवंत सिंह नामधारी, राजीव चौधरी, रोहता सिंह, नरेंद्र सिंह, राहुल सिंह समेत कई भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने राकेश टिकैत की रिहाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.