रामपुर, मार्च 31 -- रामपुर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को भुवनेश्वर में गिरफ्तार करने के विरोध में किसान सड़कों पर उतर आए। प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के आह्वान पर किसान जिले में जगह-जगह धरने पर बैठ गए हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता किसानों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने उड़ीसा जा रहे थे। पुलिस ने भुवनेश्वर में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। खबर मिलते ही देशभर के किसानी में उबाल आ गया। प्रदेश महासचिव हसीब अहमद किसी कार्य से दिल्ली गए हैं। मैसेज मिलने पर हसीब अहमद ने दिल्ली से ही कार्यकर्ताओं को धरना प्रदर्शन के लिए कहा। प्रदेश महासचिव की कॉल पर जिलेभर के किसान पुलिस थानों के सामने धरने पर बैठ गए। प्रदेश महासचिव ने कहा कि किसान अपने नेता की रिहाई चाहते हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता की रिहाई और गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारियों पर जब तक कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.