सहारनपुर, मार्च 31 -- सहारनपुर/नागल। उड़ीसा के भुवनेश्वर में किसान सभा में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को उड़ीसा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में सोमवार शाम कार्यकर्ता थाना परिसर में प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। इसी तरह जिले भर के थानों में किसानों ने धरना देकर विरोध जताया। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि उड़ीसा के किसान 22 मार्च से अपनी मांगों को लेकर राज्य में पैदल मार्च कर रहे थे। 30 मार्च को भुवनेश्वर में किसानों की एक बड़ी पंचायत रखी गई थी। बीच रास्ते में ही सरकार के इशारे पर उड़ीसा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि सरकार की दमनकारी नीति किसानों की आवाज नहीं दबा सकती। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल सिंह पनियाली, योगेंद्र पप्पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.