राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन
लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- उड़ीसा के भुवनेश्वर में किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से नाराज भाकियू और सिख संगठन कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मेन चौराहे और कोतवाली में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने करीब आधा घंटा चौराहा जाम रखा। इसके बाद कोतवाली में भी करीब सवा घंटे तक बैठकर प्रदर्शन किया। टिकैत को छोड़ दिए जाने की सूचना पर प्रदर्शन खत्म कर दिया गया। भुवनेश्वर में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने पहुंचे भाकियू नेता राकेश टिकैत को वहां गिरफ्तार कर लिए जाने की सूचना पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार रात मेन चौराहे पर बैठकर प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा सांकेतिक प्रदर्शन के बाद सभी नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंच गए और वहां धरने पर बैठक गए। किसान नेता जसपाल सिंह पल्ला ने कहा कि यह किसानों की आवाज दबाने की कोशिश है जिसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.