बिजनौर, मार्च 31 -- बिजनौर। उड़ीसा में भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से भाकियू के पदाधिकारियों में गुस्सा है। गुस्साएं किसानों ने भाकियू के जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान के नेतृत्व में थाना कोतवाली शहर में धरना दे दिया है। जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने बताया कि जब तक राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की रिहाई नहीं होगी थाने पर धरना जारी रहेगा। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने बताया कि चौधरी राकेश टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता भाकियू एक किसान पंचायत में भाग लेने उड़ीसा पहुंचे। वहां के प्रशासन ने किसानों के साथ चौधरी राकेश टिकैत को गिरफ्तार कर लिया और पंचायत में नहीं पहुंचने दिया। जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने बताया कि इसके विरोध में सोमवार को थाना कोतवाली शहर बिजनौर में किसानों ने धरना शुरू कर दिया है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.