बक्सर, मार्च 31 -- पेज चार के लिए ------ चेतावनी जनतांत्रिक अधिकारों का हमला करने की कार्रवाई की निंदा गिरफ्तार किसानों को अविलंब बिना शर्त रिहा करने की मांग चौसा, एक संवाददाता। उड़ीसा में किसान आंदोलन से घबराकर राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत, बक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह व भारतीय किसान यूनियन के बिहार-झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार को गिरफ्तार किए जाने पर बिहार के किसानों ने गहरा रोष प्रकट किया है। प्रभावित किसान खेतिहर मजदूर मोर्चा के नेताओं ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि देश के जाने-माने किसान नेता राकेश टिकैत, सांसद सुधाकर सिंह और किसान नेता दिनेश कुमार सहित लगभग 750 किसानों को जबरिया गिरफ्तार कर लिया गया। किसानों के जनतांत्रिक अधिकारों का हमला करने की इस कार्रवाई की संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार घोर निंदा करत...