प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज। भाकियू की ओर से शनिवार को झलवा स्थित अमृत वाटिका कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि किसानों की जमीन, हक, सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए 17 मार्च को मंडल कमिश्नर कार्यालय में किसान क्रांति महापंचायत आयोजित की जाएगी।कार्यक्रम में चौधरी राकेश टिकैत बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...