रुद्रपुर, जनवरी 5 -- गूलरभोज। भाजपा ने एक बार फिर तिलपुरी निवासी राकेश सिंह पर विश्वास जताते हुए अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पद का जिम्मा सौंपा है। साथ ही धर्म सिंह को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का कुमाऊं मंडल का सह संयोजक बनाया है। सोमवार को विधायक अरविंद पांडे ने अपने कैंप कार्यालय में उनका स्वागत किया। इस दौरान राकेश सिंह ने बताया कि वह पार्टी की रीति को जन-जन तक ले जाने का काम करेंगे। यहां अरुण सिंह, मनीष सिंह, मनोज गिरी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...