राकेश कुमार बने जिले के नए सीडीओ
आजमगढ़, जुलाई 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। शासन ने लखनऊ मंडल के अपर आयुक्त न्यायिक चतुर्थ के पद पर कार्यरत राकेश कुमार पटेल को आजमगढ़ का सीडीओ बनाया है। सीडीओ रहे परीक्षित खटाना का तबादला अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के पद पर किया है। नवागत सीडीओ राकेश कुमार पटेल 2010 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। हाल ही में उनकी आईएएस में पदोन्नति हुई थी। वे महराजगंज जनपद के मूल निवासी हैं। प्रशिक्षण के दौरान मेरठ में एसडीएम रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.