गाज़ियाबाद, अप्रैल 8 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। क्रेडाई एनसीआर-गाजियाबाद इकाई के नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हो गया है। घोषित परिणामों के अनुसार राकेश कुमार अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया है। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर मनीष जैन , पंकज कुमार जैन और सुनील कुमार गोयल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव पद पर जयपाल सिंह चौहान का चयन हुआ है, जबकि संयुक्त सचिव के रूप में कुशाग्र शर्मा को चुना गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पीसी गुप्ता को दी गई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि क्रेडाई गाजियाबाद सरकारी विभागों व हितधारकों के साथ समन्वय कर नियामक बाधाओं को दूर करेगा और पारदर्शी, टिकाऊ रियल एस्टेट विकास को बढ़ावा देगा। नई टीम ने गुणवत्ता, पारदर्शिता और उपभोक्ता विश्वास को मजबूत करने का संकल्प लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...