राकेश की मौत का मामला : वेनेजुएला दूतावास ने देवरिया में हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांगी कापी
देवरिया, जुलाई 12 -- भलुअनी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। वेनेजुएला से मर्चेंट नेवी कर्मी के आए शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मस्तिष्क, हृदय, फेफड़ा समेत अन्य आतंरिक अंग गायब होने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। भारत सरकार के सख्त होने के बाद अब वेनेजुएला दूतावास भी सक्रिय हो गया है। शनिवार को देवरिया पुलिस से दूतावास के अधिकारियों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कापी मांगी। पुलिस के अधिकारियों ने कापी मोबाइल वाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध करा दिया है। उधर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने राकेश की पत्नी से मोबाइल पर बातचीत की और कंपनी से जुड़ी सभी जानकारियां मांगी। माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। यह भी पढ़ें- वेनेजुएला दूतावास ने मर्चेंट नेवी कर्मी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर (लगड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.