राकेश अध्यक्ष, राजकुमार महामंत्री निर्वाचित
बलिया, मई 30 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता अक्षयबर नाथ पांडेय की देखरेख में हुआ। इसमें राकेश मिश्र अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनीश कुमार यादव को नौ मतों से पराजित किया। राकेश मिश्रा को 33 मत प्राप्त हुए, जबकि अनीश को 24 वोट ही मिल सके। तीसरे स्थान पर रहे विनय कुमार पांडेय 20 तथा मिथिलेश सिंह को 10 मत मिले। इसी प्रकार महामंत्री पद पर राजकुमार तिवारी निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल तिवारी को 11 मतों से पराजित किया। राजकुमार तिवारी को 42 मत मिले, जबकि अनिल तिवारी को 31 मत ही प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जाकिर हुसैन को 27 मतों से हराया। मनोज कुमार को 57 मत प्राप्त हुए। जबकि जाकिर हुसैन को 30 म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.