राकिमसं कार्यकर्ताओं को नजर बंद किया
अमरोहा, जुलाई 20 -- राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सोमवार शाम नजर बंद कर दिया। कार्यकर्ता देश बचाओ किसान मोर्चा की किसान घाट दिल्ली में होने वाली महापंचायत में रवाना होने की रणनीति बना रहे थे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उपेंद्र सिंह को हाउस अरेस्ट किया गया तो कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। उपेंद्र सिंह ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली में होने वाली पंचायत में संगठन कार्यकर्ता जाएंगे। इंडो-यूएस डील को देश का किसान बर्दाश्त नहीं करेगा। आरोप लगाया कि सरकार दमन कर किसानों की आवाज दबाना चाहती है। इस दौरान लकी गौसल,अंकित चौधरी, उमेश सिंह, धर्मपाल सिंह, जसपाल सिंह, मंटू सिंह, उमेश पाल सिंह, सुरेंद्र प्रधान, जगदीश सिंह, सिफ्ते हसन, हरपाल सिंह, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने लगाया हाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.