अलीगढ़, मई 5 -- जट्टारी। किसानों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन (अ) ने सोमवार को टप्पल स्थित ब्लॉक परिसर के तीन शेड में आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने की अध्यक्षता अलीगढ़ जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र सरदार ने की, जबकि संचालन मंडल प्रवक्ता लोकेंद्र चौधरी ने किया। धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कुमार अत्री समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरने के दौरान किसानों ने अपनी प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए प्रशासन के समक्ष कई मांगें रखीं। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से किसान और आमजन दोनों ही परेशान हैं, इसलिए बिजली आपूर्ति को नियमित और सुचारू किया जाए। इसके अलावा छुट्टा गौवंश और नंदी गायों से फसलों को हो रहे भारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.