बिजनौर, मई 28 -- नहटौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने विद्युत आपूर्ति उपकेंद्रों को सही रूप में वितरण न करने पर विद्युत ट्रांसमिशन धींगरपुर पर धरना प्रदर्शन किया। अधिकारियों द्वारा वार्ता करने आए किसानों के लिए गेट न खोलने पर नाराज़ किसानों गेट पर ही धरना शुरू कर दिया। एसडीओ और जेई को धूप में ही अपने बीच बैठा लिया। बुधवार की शाम को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा के नेतृत्व में भारी सैकड़ो की संख्या में किसान विद्युत केंद्र धींगरपुर पहुंचे। जहां पर उन्होंने विद्युत अधिकारियों से वार्ता की। आरोप है कि किसानों के लिए गेट नहीं खोला गया। यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती पर बिफरे ग्रामीण, धरना जिस पर गुस्सा आए किसानों ने गेट के बाहर की धूप में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।धरना प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे ...