चम्पावत, मार्च 12 -- चम्पावत। चम्पावत के राकड़ी फुलारा गांव में एकीकृत सैनिक कांप्लेक्स बनेगा। इसके लिए सैनिक कल्याण और पुनर्वास विभाग को 0.300 हेक्टेय भूमि हस्तांतरित की गई है। ​सैनिक कल्याण अनुभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त आख्या के आधार पर भूमि हस्तांतरण हुआ है। कांप्लेक्स निर्माण पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और आश्रितों को एक ही परिसर में सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। डीएम मनीष कमार ने बताया कि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...