रुडकी, फरवरी 18 -- पीएमश्री राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय लंढौरा के उच्चीकरण के लिए खानपुर विधायक उमेश कुमार ने शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा है। इधर, नगर पंचायत ने भी अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है। विधायक उमेश कुमार के इस प्रस्ताव को सीईओ आशुतोष भंडारी ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेज दिया है। अब विभाग से उच्चीकरण से संबंधित इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। विधायक उमेश कुमार ने कहा कि लंढौरा नगर पंचायत क्षेत्र में पांच कार्यों की मंजूरी का प्रयास किया जा रहा है। इसमें चौकी से थाना बनाने का प्रस्ताव मंजूर हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...