राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच
चक्रधरपुर, जून 8 -- चक्रधरपुर,संवाददाता बंडामुंडा रेलवे सबडिविजनल अस्पताल के मुख्य चिकत्सिा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. संजीव कुमार ने राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (20872) की मिनी पैंट्री कार का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ रेलवे अस्पताल के सहायक मंडल चिकत्सिा अधिकारी (एडीएमओ), स्टेशन प्रबंधक राउरकेला तथा मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक (सीएचआई) राउरकेला भी उपस्थित रहे। टीम ने मिनी पैंट्री में साफ-सफाई की व्यवस्था, खाद्य सामग्री के रखरखाव, रसोई क्षेत्र की स्वच्छता तथा कर्मचारियों द्वारा अपनाए जा रहे स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान कीटनाशक (पेस्ट कंट्रोल) व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया ताकि खाद्य सामग्री किसी भी प्रकार के संक्रमण या दूषण से सुरक्षित रहे। यह भी पढ़ें- बंडामुंडा के सीएमएस ने किया राउरकेला-हाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.