राउरकेला स्टेशन पर बैटरी चालित कार सेवा का शुभारंभ
चक्रधरपुर, अगस्त 13 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला स्टेशन पर बैटरी चालित कार सेवा का बुधवार से शुभारंभ हो गया है। बुधवार को राउरकेला स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष मेघा अग्रवाल के नेतृत्व में एसीएम राकेश वर्णवाल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर बैटरी चालित कार का उद्घाटन किया। श्री गोबिंद ट्रस्ट ने बैटरी कार के संचालन व प्रबंधन की जिम्मेदारी ली है। मौके पर आरपीएफ के राउरकेला एएससी एम के खान, ओसी अजित कुमार, एसएम एल त्रिपाठी, सीआई जीतेन्द्र प्रधान, अतुल घोष, पार्सल चीफ अशोक पांडे तथा समाज से पूरणमल अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल मिट्ठू, जसराज सेठिया, जीतेन्द्र कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मौके पर अग्रवाल महिला सम्मेलन की ओर से सभी अतिथियों को पौधे व अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.