जमशेदपुर, अगस्त 3 -- जमशेदपुर। रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा में दक्षिण पूर्व जोन स्पेशल ट्रेन चला रहा है, ताकि सैकड़ों की भीड़ को ट्रेनों में एक से दूसरी जगह से आवागमन में दिक्कत न हो। हालांकि स्पेशल ट्रेन टाटानगर से न चल रही है और न ही गुजरेगी। लेकिन चक्रधरपुर मंडल के राउरकेला से रामगढ़ कैंट परीक्षा स्पेशल ट्रेन की घोषणा हुई है। रेलवे के अनुसार, 3 अगस्त से 6 अगस्त, 9 अगस्त से 14 अगस्त तथा 17 अगस्त से 21 अगस्त को राउरकेला और रामगढ़ के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल में भी विभिन्न मार्गों पर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह भी पढ़ें- आरआरबी परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए रांची सबौर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन इधर, रांची से परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश हुआ है। रेलवे का मानना है कि विभिन्न त...